
*घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति पूर्व की ही भांति है सामान्य, अफवाहों से रहे सावधान जिला प्रशासन का करे सहयोग जिलाधिकारी*
मीरजापुर 12 मार्च 2026 जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि जनपद मिर्जापुर में घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति पूर्व की ही भांति सामान्य है, आज तकनीक कारणों से आयल कंपनीज के सर्वर स्लो होने के कारण ऑनलाइन बुकिंग में समस्या आ रही थी जिसका आज ही समाधान किया जा रहा है, अतः फिर सामान्य रूप से बुकिंग और डिलीवरी अनवरत हो जाएगी।
अतएव सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं से यह अपील है कि गैस के लिए कृपया एजेंसी पर जाकर या गोदाम पर जाकर अनावश्यक रूप से लाइन लगाने से बचें तथा यदि आपके घर में गैस सिलेंडर भरा पड़ा हो तो कृपया अतिरिक्त गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए फिलहाल प्रयास न करें।
जनपद में आपूर्ति अनवरत बनाए रखने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कृपया किसी प्रकार की अफवाहों में न आएं तथा जिला प्रशासन का सहयोग करें।















