
“प्रफुल्ल दीपावली @ GBAMS” थीम पर हुआ आयोजन
मिर्जापुर, 17 अक्टूबर 2025 (शनिवार)

घनश्याम बिनानी एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, मिर्जापुर के परिसर में बंदनवार निर्माण प्रतियोगिता, गिफ्ट रैपिंग प्रतियोगिता तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बीबीए और एमबीए के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और जोश के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
बंदनवार निर्माण प्रतियोगिता में 15 विद्यार्थियों, गिफ्ट रैपिंग प्रतियोगिता में 28 विद्यार्थियों तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसका संचालन श्रीकांत दुबे ने किया। दीप प्रज्वलन ने वातावरण को भक्ति और उत्साह से भर दिया।
class=”alignright size-medium wp-image-77807″ />
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बीबीए और एमबीए के विद्यार्थियों ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्वों का रूप धारण कर अपनी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर डॉ. मनीषा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल और मीनाक्षी अग्रवाल मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में उपस्थित रहीं।
डॉ. मनीषा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सृजनात्मकता (Creativity) के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें जीवन में रचनात्मक बनने के लिए प्रेरित किया।
श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रस्तुतीकरण कौशल (Presentation Skills) में निपुण होने का मार्गदर्शन दिया।
महानिदेशक प्रो. डॉ. ज़ीशान अमीर ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ताकि उनका सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास हो सके।
श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सजावट और रचनात्मकता के विभिन्न पहलुओं के बारे में मार्गदर्शन दिया।

परिणामों की घोषणा सहायक प्राध्यापक सर्वेश कुमार द्वारा की गई।
🏅 परिणाम:
बंदनवार निर्माण प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – दिव्या सिंह
द्वितीय स्थान – आयुष प्रताप सिंह
तृतीय स्थान – नीता मिश्रा
गिफ्ट रैपिंग प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – श्रीकांत दुबे
द्वितीय स्थान – इरफान मसूरी
तृतीय स्थान – अरमान अली
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – धर्मराज
द्वितीय स्थान – श्रेयांश सोनी एवं साक्षी त्रिपाठी
तृतीय स्थान – श्रेया दुबे एवं मिन्हा अहमद

कार्यक्रम में उपस्थित संकाय सदस्यों में प्रशासनिक प्रमुख श्रीमती सारिका श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक नागेन्द्र शंकर श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक साक्षी श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक सिदरा इरम, सहायक प्राध्यापक विनायक वर्मा, सहायक प्राध्यापक श्री प्रकाश सिंह एवं सहायक प्राध्यापक सर्वेश कुमार सम्मिलित रहे।
यह आयोजन विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, प्रस्तुतीकरण कौशल और आत्मविश्वास को निखारने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।















