चार युवकों के परिजनों से मिलने गयी अनुप्रिया हो गयी भावुक -MIRZAPUR

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, अनुप्रिया पटेल ने आज मीरजापुर नगर में पिकनिक मनाने विंढमफाल व खडंजाफल में गये चार युवकों प्रमोद मिश्रा, मु0 अनगढ़, जय अग्रहरि, मु0 स्टेशन रोड़, सैयद अली, तरकापुर निवासी सुनील, मु0 मुकरी बाजार निवासियों के घर पहंुचकर परिवार वालों से मिलकर युवकों को गोताखोरों के माध्यम से जल्द ढूढने सत्वना ढांढस बंधाया सोनू अग्रहरि के पिता ने केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से बताया कि प्रशासन द्वारा हमारे बच्चे को ढूढनें में घोर लापरवाही की जा रही है गोता खोरों की सही व्यवस्था नहीं है जिस पर केन्द्रीय राज्य मंत्री जी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता कर गोता खोरों की संख्या बढाने साथ ही परिवार वालों को स्थिति की जानकारी देने के साथ ही जनपद के विभिन्न जल प्रपात विल्ढम फाल, टांडा फाल, खडंजा फाल, सिद्धनाथ दरी, लखनिया दरी, और कुसियरा फाल, सभी चिन्हित पर्यटन स्थलों पर प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक आधुनिक लैस 100 नम्बर की इसी स्तर की पुलिस वाहन लगाई जाय। प्रातः 8 बजे से सायं 7 बजे तक ही शैलानियो को पर्यटक केन्द्रो पर घूमने की अनुमति दी जाय। सभी बांधो पर किसी भी आपात स्थिति पर नजर रखने हेतु वायरलेस सेट तत्काल लगाये जांये। पर्यटक स्थलों के जलागत क्षेत्र में वर्षा पर नजर रखा जाय और पर्यटन केन्द्र से 2 किमी उपर पानी की आवक बढने पर तत्काल इसकी सूचना 100 नम्बर के पर्यटन केन्द्र पर खडी 100 नम्बर की वाहन को सूचना प्रसारित करने हेतु तत्काल सूचित किया जाय और पर्यटन केन्द्र के अन्दर के शैलानियों को तत्काल बाहर किया जाय। इसके अतिरिक्त सभी प्रमुख नदियों के जलागत क्षेत्र में बरसात और पानी की आवक पर नजर रखी जाय तथा पानी के आवक की सूचना निचले हिस्सों में सम्यान्तर्गत पहुचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उपरोक्त सभी कार्यवाहियों के नियंत्रण हेतु जनपद स्तरीय कंन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाय और इस पर कडी नजर रखने हेतु किसी वरिष्ठ अधिकारी को नोडल नियुक्ति किया जाय जिससे अद्भुत व सुन्दर जल प्रपातों पर बार बार हो रही शैलानियों के बहने की घटनायें जनपद के पर्यटन उद्योग के लक्ष्य पर ग्रहण जैसा कुप्रभाव छोड रहे हैं अपने मीरजापुर जनपद की भौगोलिक सांस्कृतिक प्राकृतिक और सामरिक खूबसूरती को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने का हम सभी का लक्ष्य है केन्द्रीय राज्य मंत्री जी के साथ जिले के उपजिलाधिकारी सदर सहित आला अधिकारी उपस्थित थे उसके पश्चात मा0 केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, अनुप्रिया पटेल ने मीरजापुर नगर के गनेश गंज स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल के घर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट मुलाकात कर बीमार पुत्र का हालचाल जाना साथ में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष, बृजभूषण सिंह, रामकुमार विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) रमाकांत पटेल, जिला मीडिया सचिव आनन्द सिंह पटेल, नितिन विश्वकर्मा, उमेश गुप्ता, संजय यादव, राजकुमार पटेल, राधेश्याम पटेल, दुर्गेश पटेल, हर्षित पटेल, आदि प्रमुख भाजपा अपना दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।