छह दिन से लापता व्यक्ति का जंगल में मिला शव -MIRZAPUR

VIRENDRA GUPTA – दिनांक 27.02.2020 को सांय थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम बघेड़ा खुर्द बहरा निवासी सुनील कुमार सरोज पुत्र स्व0रामधनी सरोज उम्र-24 वर्ष जो अपने घर से बघेड़ा खुर्द जंगल मे गये थे और अब तक वापस नही आये थे इनके परिजनो के द्वारा थाना स्थानीय पर कोई सूचना भी नही दी गई थी,आज दिनांक 04.03.2020 को समय लगभग 14.35 बजे बघेड़ा खुर्द जंगल मे सुनील का शव प्राप्त होने की सूचना पर थाना प्रभारी जिगना मय हमराह मौके पर मौजूद है,शव को कब्जे मे लेकर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।