जनता जर्नादन की समस्याओ का निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता -जिलाधिकारी

40


सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थित अधिकरियो को जिलाधिकारी ने जारी किया शो कार्य नोटिस

जिलाधिकारी ने आये हुये फरियादियों की सुनी समस्यायें

मीरजापुर 18 दिसम्बर, 2021/ जनता की समस्याओ को मौके पर निस्तारण के दृष्टिगत प्रदेश सरकार संचालित महात्वाकांक्षी कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आज जनपद के सभी तहसीलो मे आयोजित किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, प्रभारी उप जिलाधिकारी बी0एल0 सरोज, क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र त्रिपाठी ने आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे उपस्थित होकर जन समस्याओ को सुनते हुये निस्तारण आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सम्र्पूण समाधान दिवस मे आये जनता जर्नादन की समस्याओ को जिलाधिकारी द्वारा एक-एक कर गम्भीरता के साथ सुना गया तथा उपस्थित विभागीय अधिकारियो से ससमय निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। उन्होने अधिकारियो से कहा कि जनता की समस्याओ का समाधान को गम्भीरता पूर्वक लेते हुये अधिकारी पूरी पारदर्शिता के साथ निस्तारण करते हुये सम्बन्धित फरियादी के मोबाइल पर उसे अवगत भी कराये ताकि फरियादियो को बार-बार तहसील व जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। मन्नो देवी पत्नी रामजी सोनकर द्वारा पैमाइश निरस्त कराने की तथा सुमन गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से सम्बन्धित शिकायत एवं अन्य अधिकतर शिकायत भूमि एवं नाली खण्ड़जे से सम्बन्धित रहें। जिलाधिकारी ने उपस्थित पंजिका का अवलोकन करते हुये सभी अधिकारियो की उपस्थितियो को चेक किया तथा अनुपस्थित पाये गये प्रभागाीय वनाधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, सहायक निदेशक मत्स्य, अधिशाषी अभियन्ता क्रमशः ग्रामीण अभियन्त्रण, जल निगम, नहर प्रखण्ड चुनार, लीड बैंक प्रबन्धक को शो कार्य नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन भावनाओ की समस्याओ का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है इसी सेवा भाव को सम्पूर्ण समाधान दिवस के द्वारा धरातलीय स्तर पर साकार किया जाता है सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनपद सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।