समाचारजनपद में ईको टूरिज्म की सम्भावनाओ पर भी जोर - मंत्री

जनपद में ईको टूरिज्म की सम्भावनाओ पर भी जोर – मंत्री


वन, पर्यावरण एवं जन्तु-उद्यान मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री ने किया विभागीय समीक्षा बैठक

वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण पर दिया बल -दारा सिंह चैहान

मीरजापुर, 19 सितम्बर 2021- प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जन्तु-उद्यान मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चैहान ने वन विभाग अधिकारियो के साथ बैठक कर कार्यो की समीक्षा किया। बैठक में आर0सी0झा मुख्य वन संरक्षण मीरजापुर मण्डल, प्रभागीय वनाधिकारी पी0एस0 त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी तैमूर वन्य जीव प्रभाग सुभाष चन्द्र यादव, डी0एल0एम0 (वन निगम), प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्रीय अधिकारी सहित वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी मौजूद रहें। बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा के साथ जनपद में ईको टूरिज्म की सम्भावनाओ पर भी जोर दिया गया। अगले वर्ष उत्तर प्रदेश निर्धारित वृक्षारोपण का लक्ष्य 35 करोड़ के सापेंक्ष जनपद में लगभग 79 लाख पौधो के रोपण लक्ष्य को प्राप्त करने की तैयारियों एवं स्थल चयन समय से करने का निर्देश निर्गत किया गया। मंत्री नें वन विभाग के अन्तर्गत आने वाले असीम सम्भावनाओं भरे क्षेत्र एवं पर्यावरणीय संरक्षण पर बल दिया।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं