जिगना पुलिस ने 19 गुम मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

जिगना पुलिस ने 19 गुम मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

मीरजापुर। थाना जिगना पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए 19 गुम/खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में की गई।

बरामद मोबाइल फोन सकुशल मिलने पर उनके स्वामियों ने थाना जिगना पहुंचकर पुलिस टीम व उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं या UPCOP ऐप के माध्यम से e-FIR दर्ज करें। साथ ही, गुम मोबाइल की सिम बंद कराकर नया सिम प्राप्त करें तथा CEIR (संचार साथी) पोर्टल पर मोबाइल का विवरण दर्ज कर IMEI ब्लॉक कराएं।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय साइबर टीम थाना जिगना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें