जिगना हादसे से सांसद अनुप्रिया पटेल दुखी-MIRZAPUR

मिर्ज़ापुर: स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल थाना जिगना क्षेत्र के गोनौरा गांव में हुए हादसे से काफी व्यथित हैं। उन्होंने मृतकों के परिजन के प्रति सहानुभूति भी जताया है।
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि घटना काफी दुखद है। इस घटना में जो तीन लोग मरे हैं, उनको वापस तो नहीं लाया जा सकता। लेकिन इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भविष्य में एहतियात जरूरी है।
सांसद ने इस बाबत जिलाधिकारी से बात करके मृतकों के परिजन को अधिकतम मुआवजा दिलाने को कहा।
बता दें कि मंगलवार को गोनौरा में कुएं में लगे वाटर पम्प को ऊपर करने के लिए उतरे तीन लोगों की मौत जहरीली गैस के कारण हो गई। इनमें दो जिगना थाना क्षेत्र के थे। एक मांडा थाना क्षेत्र का।