
मीरजापुर 19 जुलाई 2024- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) मड़िहान मीरजापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त कक्षाओं के कुल 422 छात्रायें उपस्थित थी। जिलाधिकारी, महोदया एवं मुख्य विकास अधिकारी, द्वारा कुछ छात्राओं से विद्यालय में पठन-पाठन की जानकारी ली गयी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्या एवं अध्यापिकाओं को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने तत्पश्चात कक्षा 05 के क्लास में
जाकर छात्राओं से उनके पुस्तको को पढ़वाकर तथा स्वंय के द्वारा पूछे गये सवालो के उत्तर की जानकारी कर शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी द्वारा पूछे गये प्रश्नो का बेबाक उत्तर देने पर डायरी व पेन देकर प्रोत्साहित भी किया गया।