जिलाधिकारी ने किया सिंचाई विभाग का औचक निरीक्षण-MIRZAPUR

VIRENDRA GUPTA-
अनुपस्थित अधीक्षण अभियन्ता सहित 15 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित सभी से स्पष्टीकरण

मीरजापुर, 12 दिसम्बर 2019- जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल आज पूर्वाह्न लगभग 11 बजे फतहां स्थित सिचाई विभाग पहुॅच कर औचक निरीक्षण किया इस दौरान कई अधीक्षण अभियन्ता सहित, कई सहायक अभियन्ता अनुपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई कार्य मण्डल ई0 प्रेम किशोर सत्संगी अनुपस्थित पाये, बताया गया कि दिनांक 9 व 10 को बैठक में गये थे अभी तक नहीं आये। इसी प्रकार अधिशासी अभियन्ता नगर प्रखण्ड वेैभव सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंरसी प्रखण्ड वीर बहादुर सिंह, व सहायक अभियन्ता नहर प्रखण्ड विनय प्रताप, अजय कुमार सिंह, संजय गुप्ता अनपुस्थित पाये गये, यह भी बताया गया कि दो सहायक अभियन्ता राजीव प्रसाद व अभिषेक शुकला सोनभद्र में बैठते है। सिरसी प्रखण्ड कार्यालय में निरीक्षण के दौरान सहायक अभियन्ता कृष्णय कुमार, फिरोज खान, नसीम सिद्दीकी, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुपस्थित पाये जिसमें से अभिषेक श्रीवास्तव दिनांक 10, 11 व 12 दिसम्बर से गायब पाये गये। सिरसी प्राविधिक खण्ड के निरीक्षण में वरिष्ठ लिपिक विजय बहादुर को बताया गया कि कोर्ट गये हैं तथा राधे श्याम मुंशी, रवीन्द्र कुमार कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाये गये। अधिशासी अभियन्ता अनुसंधान एवं नियोजन जल संसाधन खंड शशिकान्त प्रसाद के बारे में बताया गया िक वे फैजाबाद के बाद मीरजापुर का अतिरिक्त प्रभार है वे फैजाबाद में हैं। इसी खंड में राम पति वरिष्ठ साहयक, अवधेश कुमार जो 11 व 12 तथा सुरेश कुमार भी अनुपस्थित पाये गये। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधीक्षण अभियन्ता सहित सभी अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से तीन दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में साफ-सफाई के निर्देश दिये गये, कार्यालय के बाहर पानी बह रहा था जिसे रोकने का निर्देश दिया गया। शौचालय में काफी गन्दगी पायी जिसे साफ कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एक-एक उपस्थित कर्मचारियों से पटलवार कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की।