जिलाधिकारी व एसपी ने किशोर सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी व एसपी ने किशोर सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मीरजापुर, 05 मई 2026। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन आर.के. मीणा ने संयुक्त रूप से मोर्चाघर स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, चिकित्सीय सुविधाएं, बैरकों की स्थिति, रसोईघर, जलापूर्ति तथा विद्यालयी व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया।

अधिकारियों ने सम्प्रेक्षण गृह में रखे अभिलेखों का भी निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, बच्चों को उचित सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें