जिला न्यायालय मीरजापुर में वर्दी आपूर्ति के लिए 16 मार्च तक मांगी गई निविदा

जिला न्यायालय मीरजापुर में वर्दी आपूर्ति के लिए 16 मार्च तक मांगी गई निविदा

मीरजापुर। जनपद न्यायालय मीरजापुर में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए शीतकालीन वर्दी उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से निविदा आमंत्रित की गई है। अध्यक्ष क्रय समिति एवं अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-01

मीरजापुर की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि कर्मचारियों के लिए शीतकालीन ट्वीड कपड़े में कुल 75 अदद कोट-पैंट की आपूर्ति के लिए निविदा आमंत्रित की गई है।
इच्छुक पंजीकृत फर्म अथवा दुकानदार अपनी-अपनी निविदा शीलबंद लिफाफे में 16 मार्च 2026 को सायं 5 बजे तक नजारत अनुभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाली निविदाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें