टाटा सुमो में गाजा लादकर ले जा रहे लोग पुलिस गिरफ्त में, मिर्जापुर

67


*जनपद मीरजापुर ।*
*दिनांक – 27.03.2022*
*थाना अहरौरा पुलिस द्वारा टाटा सूमो में लदे 55.00 किग्रा 475 ग्राम अवैध गांजा (अंतराष्ट्रीय कीमत 3,00,000.00 रू0) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार —*
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में दिनांक 26.03.2022 को उ0नि0 संजय सिंह थानाध्यक्ष अहरौरा मय हमराह देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म/चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन में मामूर थे कि मुखबिरी द्वारा बताया गया कि सोनभद्र की तरफ से एक टाटा सूमों CG 04 HC 2055 जिसमें मादक पदार्थ (गांजा) लदा हुआ है । उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष अहरौरा मय हमराह द्वारा लखनिया दरी तिराहा से टाटा सूमो उपरोक्त में सवार 02 अभियुक्तों 1. जय प्रकाश पाण्डेय व 2. मनीष राय निवासीगण पली थाना कसिमाबाद जनपद गाजीपुर को हिरासत मे लिया गया । पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या CG 04 HC 2055 टाटा सूमो की तलासी से 55.00 किग्रा 475 ग्राम अवैध गांजा तथा 02 अदद मोबाइल की बरामदगी की गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार 02 अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —*
1. जय प्रकाश पाण्डेय निवासी पली थाना कसिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 56 वर्ष ।
2. मनीष राय निवासी पली थाना कसिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 28 वर्ष ।
*बरामदगी विवरण —*
1. 55.00 किलो 475 ग्राम अवैध गांजा
2. घटना में प्रयुक्त टाटा सूमो नं0 CG 04 HC 2055
3. 02 अदद मोबाइल फोन
*गिरफ्तारी स्थान, दिनांक व समय-*
थाना अहरौरा अंतर्गत लखनिया दरी तिराहा के पास से दिनांक- 26.03..2022 ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*
1. उ0नि0 संजय सिंह थाना प्रभारी अहरौरा मीरजापुर
2. उ0नि0 श्याम लाल थाना अहरौरा मीरजापुर
3. हे0का0 सुशील सिंह थाना अहरौरा मीरजापुर
4. हे0कां0 अनुप सिंह थाना अहरौरा मीरजापुर
5. का0 अजय कुमार यादव थाना अहरौरा मीरजापुर
6. का0 अखिलेश कुमार थाना अहरौरा मीरजापुर
7. म0आ0 सुमन थाना अहरौरा मीरजापुर