डी0एम0 व एस0पी0 अधिकारियों संग उपमुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा-MIRZAPUR

29

VIRENDRA GUPTA 9453821310-मीरजापुर, 27 दिसम्बर 2019 जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह ने आज कलेक्ट््रेट सभागार में आगामी 29 दिसम्बर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संभावित आगमन के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों को तैयारियों को समय रहते पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर बताया गया| उपमुख्यमंत्री दिनांक 29 दिसम्बर 2019 को लगभग 12 बजे जनपद विन्ध्याचल के शिवपुर मौर्स बस्ती के पास बनाये जा रहे हेलीपैड पर आयेगें, तदुपरान्त माॅ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने के उपरान्त ग्राम सभा अकोढी में कर्णावती नदी के पुल पर नये निर्माण का शिलान्यास करेंगें तदुपरान्त जन सभा के उपरान्त उपमुख्यमंत्री चुनार राधाकृष्ण वनवासी आश्रम विद्यालय रामबाग चुनार में आयोजित कार्यक्रम में जायेगें। सभी कार्यक्रमों की तैयारियों के लिये सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये है। जिसमें फायर सर्विस, पार्किग व्यवस्था, विद्यत सुरक्षा एवं विद्युत आपूर्ति/जनरेटर व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण एवं सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, सम्बंधित स्थलों पर पहुॅच मार्गो पर सफाई आदि व्यवस्था के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है वे उसका पूरे मनोयोग से समय से पूर्ण करायें, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इसके बाद विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, जिला अध्यक्ष भाजपा ब्रजभूषण सिंह, नगर अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक , अपर जिलाधिकारी यू0पी0 सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पाण्डेय, अधिशासी अभ्यिन्ता लोक निर्माण विभाग कन्हैया झां, देवपाल, आईएस एसबी साहू, सहित अन्य अधिकारी अकोढी व हेलीपेड का मौके पर जाकर भ्रमण कर जायजा लिया।