डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के स्काउट मास्टर संजय कुमार प्रदेश स्तर पर सम्मानित

मिर्जापुर। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर के स्काउट मास्टर संजय कुमार को प्रदेश स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत स्काउट्स और गाइड्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह एवं प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के हाथों प्रदान किया गया।
संजय कुमार को यह उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर स्काउट मास्टर के सहायक लीडर ट्रेनर का उच्च प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण एवं उत्तीर्ण करने पर मिली। उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण के लिए पूरे उत्तर प्रदेश से मात्र तीन प्रतिभागियों का ही चयन किया गया था, जिनमें संजय कुमार भी शामिल रहे।
इस प्रशिक्षण से विद्यालय की स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों के साथ-साथ जनपद संस्था को भी विशेष लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई है। संजय कुमार आगामी दिनों में जनपद स्तर पर वयस्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह, एकेडमिक हेड प्रेरणा आशीष तिवारी, उप प्रधानाचार्या सुमिता दत्ता, को-ऑर्डिनेटर निहारिका सेठ सहित जनपद संस्था के समस्त पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संजय कुमार को शुभकामनाएं दीं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें