डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल मिर्जापुर ने शिक्षा और सामाजिक प्रभाव में रचा एक नया कीर्तिमान

सोशल इंपैक्ट की कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंकिंग के अन्तर्गत तीन साल तक लगातार नंबर वन की पोजीशन हासिल कर डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने रचा नया इतिहास

मिर्जापुर, 16 अक्टूबर 2025: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति समर्पण का पर्याय बन चुका डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल,

मिर्जापुर ने एक बार फिर अपनी शानदार उपलब्धियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। प्रतिष्ठित एजुकेशन वर्ल्ड ग्रैंड ज्यूरी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय शैक्षिक सर्वेक्षण में पूरे भारत में 1.4 मिलियंस कॉन्वेंट स्कूल में से 5000 विद्यालयों को विभिन्न कैटेगरी के लिए चयनित कर सर्वेक्षण किया गया। इसके बाद 1300 स्कूल को विभिन्न कैटेगरी के लिए नॉमिनी किया गया। यह अवार्ड कार्यक्रम “पूलमैन एयरोसिटी दिल्ली” में 15 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुआ। एजुकेशन वर्ल्ड ने विद्यालय द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन को देखते हुए इस अवार्ड को देने का फैसला किया। इसी के साथ डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब ने सोशल इंपैक्ट में लगातार तीसरी बार प्रथम पुरस्कार का खिताब अपने नाम किया जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।इसी के साथ विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती अपराजिता सिंह जी के द्वारा विभिन्न सामाजिक व प्रादेशिक स्तर पर किए गए कार्यों के चलते एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीडरशिप का अवार्ड आल इंडिया नंबर 2 के खिताब से सम्मानित किया गया ।यह सम्मान लगातार दूसरी बार अपराजिता सिंह जी द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की वजह से मिला । स्कूल की तीन शाखाओं—लोहिया तालाब, संकट मोचन और नारघाट—ने विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल कर मिर्जापुर को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।लोहिया तालाब शाखा को कम्युनिटी एंड सोशल इम्पैक्ट अवार्ड में भारत में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान स्कूल के सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और समुदाय के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। दूसरी ओर, संकट मोचन शाखा व श्रीमती अपराजिता सिंह ने एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीडरशिप अवार्ड में देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी नेतृत्व क्षमता और शैक्षिक नवाचार को सिद्ध किया है। इसके साथ ही, लोहिया तालाब, संकट मोचन और नारघाट शाखाओं को को-एड डे स्कूल श्रेणी में ISR रैंकिंग में भी सम्मानित किया गया है, जो इनके शैक्षणिक उत्कृष्टता और समग्र विकास के प्रति दृष्टिकोण को रेखांकित करता है।डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और समुदाय के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्कूल ने शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया है, और ये पुरस्कार उसकी इस यात्रा का प्रमाण हैं। चाहे वह सामुदायिक विकास हो, नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन हो, या फिर समावेशी शिक्षा का मॉडल प्रस्तुत करना हो, डैफोडिल्स ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।इन उपलब्धियों के पीछे स्कूल के समर्पित शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की कड़ी मेहनत और लगन है। स्कूल का प्रबंधन और शिक्षक वर्ग न केवल छात्रों को शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने पर ध्यान देता है, बल्कि उन्हें सामाजिक मूल्यों और नैतिकता के प्रति भी जागरूक करता है। यह सम्मान न केवल डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के लिए, बल्कि पूरे मिर्जापुर के लिए गर्व का क्षण है।डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का एक शानदार उदाहरण है। विद्यालय के डायरेक्टर अमरदीप सिंह का इस विषय में कहना है कि यह स्कूल न केवल अपने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य प्रदान कर रहा है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का वाहक भी बन रहा है। मिर्जापुर के लिए यह गर्व का विषय है कि डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। पूरे विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों व छात्रों में हर्ष का माहौल बना हुआ है ।