डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में ‘यूथ एम्पावरमेंट सेमिनार’ का सफल आयोजन

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में ‘यूथ एम्पावरमेंट सेमिनार’ का सफल आयोजन

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, नरघाट शाखा में Youth Empowerment Seminar (YES! Course) का सफल आयोजन निदेशिका अपराजिता सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सार्थक बनाया।

सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को योग एवं ध्यान का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनमें एकाग्रता, आत्मविश्वास और आंतरिक शांति विकसित करने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न अभ्यासों के माध्यम से मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपाय भी बताए गए।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण ‘सुदर्शन क्रिया’ रही, जिसका अभ्यास कर विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली श्वास तकनीक का अनुभव किया। विशेषज्ञों के अनुसार यह क्रिया तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जाती है।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पहल नई पीढ़ी को सजग, संतुलित और सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हो रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें