डैफोडिल्स विद्यालय में विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह आयोजित

डैफोडिल्स विद्यालय में विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह आयोजित

मीरजापुर। डैफोडिल्स विद्यालय की तीनों शाखाओं में सत्र 2026-27 के विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। विद्यालय की डायरेक्टर अपराजिता सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को सैश एवं बैच पहनाकर शपथ दिलाई।

इस दौरान हेड बॉय, हेड गर्ल, प्रीफेक्ट्स, कैप्टन्स, वाइस कैप्टन तथा डिसिप्लिन हेड्स सहित विभिन्न पदों पर विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही हाउस मास्टर, हाउस इन-चार्ज, कल्चरल हेड्स एवं स्पोर्ट्स कैप्टन जैसे पदों पर भी छात्रों को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ सहभागिता की।

समारोह में डायरेक्टर, हेड बॉय एवं हेड गर्ल के साथ इंटरैक्टिव सेशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रश्नोत्तर कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए। एकेडमिक हेड, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्या एवं कोऑर्डिनेटर्स ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के डायरेक्टर अमरदीप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद चुनाव छात्रों में नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है, जो उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें