समाचारतहसील सदर में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 73 शिकायतो में 06 का...

तहसील सदर में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 73 शिकायतो में 06 का मौके पर किया गया निस्तारण

जिलाधिकारी ने तहसील सदर मेेे उपस्थित होकर सुनी जनसमस्याये
मीरजापुर, 16 फरवरी 2021 प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुपालन में जन सामान्य की समस्याओ को तहसील स्तर पर ही करने के उद्देश्य से जनपद के चारो तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह के द्वारा तहसील सदर के सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर समस्याओ को सुना गया। जिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न विभागो से सम्बन्धित तहसील सदर में कुल 73 फरियादियो के द्वारा अपनी समस्याओ से अवगत कराया गया जिसमें जिलाधिकारी द्वारा 06 प्रार्थना पत्रो को मौेके पर ही निस्तारित करते हुये शेष 67 प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर निस्तारित 06 प्रार्थना पत्रो में से 03 राजस्व तथा 03 अन्य विभाग से सम्बन्धित थे जिनका निस्तारण मौके पर करते हुये सम्बन्धित शिकायतकर्ता को न्याय प्रदान किया गया। तहसील सदर में जमीन पर अवैध कब्जा पैमाइश चकबन्दी, धान खरीद, जिलापूर्ति विभाग के अधिकांश प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। इस असवर पर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस प्राप्त प्रार्थना पत्रो को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस असवर पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, उपजिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर, तहसीलदार सुनील कुमार के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं