त्रिमोही पर बिजली बना रहे विद्युत कर्मचारी की मौत, विद्युत व्यवस्था 6 घंटे से बंद

मिर्जापुर लाल्डिगी पावर हाउस से सप्लाई होने वाले कई इलाकों की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई है बताते चले कि विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के आशय से विभाग के कर्मचारी लगे थे ऐसे में शाम को लगभग 6:00 बजे के आसपास विद्युत कर्मचारी त्रिमोहानी चौराहे पर विद्युत व्यवस्था सुचारु करने के लिए काम कर रहा था तभी गिरकर घायल हो गया आसपास के लोगों की मदद से उसको जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोपहर 1:00 बजे के आसपास विद्युत व्यवस्था शहर के कई मुख्य इलाकों में ठप हो गया है। अरशद नामक लगभग 45 वर्षीय विद्युत कर्मचारी की मौत से अन्य कर्मचारी भी सदमे में देखे गए।