
थाना अदलहाट पुलिस ने ₹50 हजार के इनामिया गो-तस्कर को किया गिरफ्तार
मीरजापुर। थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गो-तस्करी के अभियोग में वांछित एवं फरार चल रहे ₹50,000 के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त
आजाद कुरैशी निवासी ग्राम खुरमाबाद, थाना चेनारी, जनपद रोहतास (बिहार) है। अभियुक्त पर गो-तस्करी के एक मामले में पुलिस
महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।















