
दिल्ली पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
मिर्जापुर के भरूहना स्थित Delhi Public Secondary School में दिनांक 28 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक एवं शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस वर्ष भी छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।















