दिवंगत आरक्षी रवि कुमार के आश्रितों को एक करोड़ का चेक प्रदान

दिवंगत आरक्षी रवि कुमार के आश्रितों को एक करोड़ का चेक प्रदान

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने विगत दिनों असामयिक निधन होने वाले आरक्षी रवि कुमार के आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत मिलने वाली बीमा धनराशि के रूप में एक करोड़ रुपये का चेक दिवंगत आरक्षी की नॉमिनी पत्नी को सौंपा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस परिवार अपने साथियों के दुख-दर्द में हमेशा साथ खड़ा रहता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह आर्थिक सहायता दिवंगत आरक्षी के परिवार के लिए कठिन समय में सहारा बनेगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें