
मीरजापुर। जिम की आड़ में कथित धर्मांतरण के मामले में नामजद आरोपी इमरान खान के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम आरोपी के घर पहुंची और मकान की नाप-जोख कराई गई।
मौके पर कटरा कोतवाली और देहात कोतवाली की पुलिस टीम के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आरोपी के मकान व भूमि से संबंधित अभिलेखों का भी परीक्षण किया।
सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान मकान की नाप कराई गई है और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यदि निर्माण या भूमि से संबंधित कोई अनियमितता पाई जाती है तो प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जांच के बाद अवैध निर्माण पाए जाने की स्थिति में बुलडोजर की कार्रवाई भी की जा सकती है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।















