
धूमधाम से हुआ ‘आइकॉनिक ब्यूटी एकेडमी’ का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा प्रोफेशनल प्रशिक्षण का अवसर
मिर्जापुर। जनपद में सौंदर्य एवं मेकअप प्रशिक्षण के क्षेत्र में नई पहल के रूप में ‘आइकॉनिक ब्यूटी एकेडमी’ का उद्घाटन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। पुलिस लाइन रोड, परेड ग्राउंड के पास स्थित एकेडमी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
उद्घाटन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, विधायक 96 रिंकी कोल, मंझवा विधायक सूचीस्मिता मौर्य तथा सोहनलाल श्रीमाली (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) सहित अन्य अतिथियों ने भाग लिया और संस्थान की सराहना की।
एकेडमी प्रबंधन ने बताया कि संस्थान में हेयर स्टाइलिंग, हेयर कलरिंग, हेयर ट्रीटमेंट, मेकअप और नेल आर्ट जैसे आधुनिक कोर्सों के माध्यम से युवाओं को पेशेवर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही अनुभवी हेयर ड्रेसर और प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं की भर्ती भी की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह एकेडमी मिर्जापुर के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के नए द्वार खोलेगी। रचनात्मक क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को यहां बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिलेंगे।
प्रबंधन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी एकेडमी परिसर में संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 8115538987 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उद्घाटन के साथ ही जनपद में ब्यूटी एवं मेकअप प्रशिक्षण के क्षेत्र में नए अवसरों की उम्मीद जताई जा रही है।















