समाचारनगर पालिका चुनाव हेतु किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन

नगर पालिका चुनाव हेतु किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन



आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मीरजापुर द्वारा नगर पालिका चुनाव हेतु किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन महंत शिवाला स्थित भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा ,विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री हेमंत त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह और संचालन किसान मोर्चा के महामंत्री नागेश्वर तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि रमाकांत विश्वकर्मा ने आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को तन मन के साथ जुड़ने का आवाहन किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री हेमंत त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का महत्व और पार्टी के प्रति समर्पण का भाव जागृत करने हेतु प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आशुतोष त्रिपाठी एवं प्रभारी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा डॉ प्रशान्त कुमार पाण्डेय रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चा के जिला मंत्री प्रकाश शुक्ला, पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष पवन यादव, विनोद बिंद, रमेश सोनकर, स्वयं प्रकाश तिवारी बुद्धिमान प्रकाश तिवारी आनंद प्रकाश विष्णु बिंद प्रवीण दुबे गुड्डू निषाद प्रभु बिंद संजय बिंद शिवांशु कसेरा पवन यादव राज कुमार बिंद राज केस सोनकर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं