नन्हे क्रिकेटरों का जलवा, कैंप में दिखा जोश और खेल भावना

मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल में आयोजित विशेष क्रिकेट कैंप इन दिनों पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ संचालित हो रहा है। 19 मार्च 2026 से प्रारंभ हुआ यह कैंप 4 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र भाग लेकर अपने खेल कौशल को निखार रहे हैं।

कैंप के तहत आयोजित 10-ओवर के मैच ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मैदान पर विद्यार्थियों का जोश और जुनून देखते ही बन रहा था। खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। साथ ही टीम वर्क और खेल भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य केवल क्रिकेट की तकनीकी जानकारी देना ही नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस का विकास करना भी है। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रतिभागी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की बारीकियों को सीख रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और इस तरह के आयोजन उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें