
*नगर की सड़को पर उतरा राष्ट्रभक्तों का हुजूम*
◆
◆ *हर-घर तिरंगा के जनजागरूकता कार्यक्रम को लेकर घण्टाघर से निकाली गयी पद यात्रा,देशभक्ति गीतों पर तिरंगा लहराते निकले लोग*
मीरजापुर।नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं,सभासदों,नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर-घर तिरंगा अभियान के जागरूकता कार्यक्रम में निकाली गयी तिरंगा पद यात्रा में हजारों लोग शामिल हुये।बता दे आज़ादी के 75वे वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा लगाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में नपाध्यक्ष के नेतृत्व में घण्टाघर से नगर पालिका के प्रधान कार्यालय तक तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया गया था।तिरंगा यात्रा घण्टाघर से प्रारंभ होकर पेहटी का चौराहा,तुलसी चौक,गुड़हट्टी तिराहा,मुकेरी बाजार,गणेशगंज होते हुये लालडिग्गी स्थित पालिका के प्रधान कार्यालय पर यात्रा का समापन हुआ।इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर शामिल हुये।जहां डीजे पर बज रहे देश भक्ति गानों पर युवा तिरंगा लेकर देश भक्ति धुनों पर थिरकते भी नजर आये।नगर की सड़कें भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे से गूंज उठी।डीजे के द्वारा हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिये लोगो से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की अपील भी की जा रही थी।इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि हर-घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये तिरंगा पद यात्रा के माध्यम से लोगो को जागरूक करनें का काम किया गया है।इस पदयात्रा से लोगो को अपने घरों,व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की अपील की गयीं है।जिस तरह से तिरंगा पद यात्रा में लोगो का हुजूम उमड़ा है।लोगो के अन्दर देशभक्ति की भावना कूट-कूट के भरी है।हमारा प्रयास है की पंद्रह अगस्त तक हर-घर पर तिरंगा फहराये और देश की आज़ादी के 75वे वर्षगांठ को यादगार बनाया जा सके।