नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को संतनगर पुलिस ने दबोचा

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को संतनगर पुलिस ने दबोचा

मीरजापुर। जनपद की संतनगर पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 को एक व्यक्ति द्वारा थाना संतनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान 18 मार्च को उपनिरीक्षक जियालाल यादव व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी पंचू निवासी तुलसीपुर, थाना संतनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।


शांति व्यवस्था के तहत 25 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

मीरजापुर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 25 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के अंतर्गत चालान किया गया।

थानावार कार्रवाई में कोतवाली कटरा से 1, पड़री से 9, कछवां से 2, लालगंज से 4, जिगना से 1, अदलहाट से 2, अहरौरा से 5 तथा मड़िहान से 1 व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें