नायब तहसीलदार से मारपीट के आरोप में सपा नेता व पुरोहित पर मुकदमा दर्ज

नायब तहसीलदार से मारपीट के आरोप में सपा नेता व पुरोहित पर मुकदमा दर्ज

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार के साथ मारपीट और धमकी देने के आरोप में

सपा नेता व पुरोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण में नायब तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

आरोप है कि मंदिर के गर्भगृह के भीतर नायब तहसीलदार को घसीटते हुए मारपीट की गई तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।

विंध्याचल थाना पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें