निर्विरोध निर्वाचित एम0एल0सी0 को जिलाधिकारी ने दिया प्रमाण-पत्र
मीरजापुर 24 मार्च 2022- मीरजापुर-सोनभद्र प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में निर्विरोध निर्वाचित एम0एल0सी0 श्याम नरायन सिंह उर्फ विनीत सिंह को रिटर्निंग आफिसर/जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर प्रेक्षक राजाराम, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया उपस्थित रहें।