परेड ग्राउन्ड में आशुतोष अग्रवाल को सम्मानित किया गया-MIRZAPUR

82

दिनांक-26-01-2017 को देश के 69 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स मीरजापुर के परेड ग्राऊण्ड पर भव्य रैतिक परेड व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुरली मनोहर लाल, आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में आमन्त्रित किये गये। उक्त अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय धव्ज को सलामी दी गयी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा शान्ति संदेश गुब्बारे व शान्ति के दूत कबूतर उड़ाये गये। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इसके बाद फर्स्ट इन कमाण्डर बृजेश कुमार त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी सदर/लाईन ने परेड को मार्चअप कराया।
परेड मार्चअप के क्रम में कुल 20 टोलियाँ विभिन्न निर्धारित वेषभूषा में मंच से गुजरी तथा प्रत्येक टोली कमाण्डर ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। जिसमें प्रथम टोली जनपदीय पुलिस की रही जिसके कमाण्डर उ0नि0 मनोज कुमार राय बनाये गये। इसके बाद दूसरी टोली एन्टी नक्सल/ए0टी0एस0 टीम की रही जिसके कमाण्डर उ0नि0 अशोक कुमार यादव थे। तृतीय टोली कार्यालय/शाखा की रही जिसके कमाण्डर उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव थे। चौथी टोली महिला पुलिस की रही जिसको महिला उ0नि0 गीता राय ने कमाण्ड किया। पांचवी टोली यातायात पुलिस की रही जिसके कमाण्डर अभय नारायण सिंह रहे। छठवीं टोली जनपद के होमगार्ड्स की रही जिसके कमाण्डर ए0सी0सी0 लखेन्द्र प्रसाद बनाये गये। सातवीं टोली एन0सी0सी0 ब्वायज की रही जिसके कमाण्डर प्रियांशु विश्वकर्मा बनाये गये तथा आठवीं टोली एन0सी0सी0 गर्ल्स की रही जिसको कमाण्डर स्वाति श्रीवास्तव ने कमाण्ड किया। नौवीं टोली जनपदीय पुलिस के मोटर साईकिल दस्ते की रही जिसके कमाण्डर उ0नि0 राजेश कुमार यादव रहे। दसवीं टोली वायरलेस विभाग की रही जिसके कमाण्डर आर0एस0आई0 राजेन्द्र बहादुर बनाये गये। ग्यारहवीं टोली फायर सर्विस की रही जिसमें दो वाहन शामिल थे। प्रथम पिकअप फायर वाहन जिसको कमाण्ड कर रहे थे एच0सी0 रविशंकर सिंह तथा दूसरा बड़ा फायर वाहन जिसे लीडिंग फायरमैन चन्द्रिका प्रसाद ने कमाण्ड किया। इसके बाद वज्र वाहन की टोली रही। टोली नम्बर 13 विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रही जिसके कमाण्डर अवधेश उपाध्याय रहे। चौदह नम्बर पर डायल-100 की टोली रही जिसे राकेश सिंह ने कमाण्ड किया। तत्पश्चात 15वें नम्बर पर टूरिस्ट मोबाईल, 16 वें नम्बर पर एण्टी नक्सल वाहन, 17वें नम्बर पर शक्ति मोबाईल, 18वीं टोली एण्टी माइन्स वाहन, 19वीं टोली रिकवरी वाहन तथा 20वीं टोली एम्बुलेन्स वाहन की रही। मंच से गुजरते हुये टोली कमाण्डरों के कमाण्ड व उस कमाण्ड पर परेड में विभिन्न रंगों की निर्धारित वेशभूषा में सजे पुलिसकर्मियों की तीव्र कार्यवाहियों पर लोगों ने जमकर तालियाँ बजायीं। उक्त परेड में अच्छे प्रदर्शन हेतु एटीएस की टोली प्रथम, एन0सी0सी0 ब्वायज की टोली द्वितीय व नागरिक पुलिस की टोली तृतीय स्थान पर रहीं।
उक्त भव्य परेड के प्रथम कमाण्डर के बृजेश कुमार त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी सदर/लाईन, द्वितीय कमाण्डर इन्द्रनाथ तिवारी प्रतिसार निरीक्षक मीरजापुर व तृतीय कमाण्डर उ0नि0 सूर्यनाथ सिंह यादव पुलिस लाईन रहे।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि महोदय ने आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा दिया गया प्रशंषा चिन्ह प्रदान किया। तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र उ0प्र0 मीरजापुर महोदय द्वारा अजय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन मीरजापुर, आरक्षी सीताराम यादव थाना पड़री, आरक्षी सतेन्द्र कुमार सिंह थाना कछवां, आरक्षी गणेश प्रसाद गौड़ साईबर क्राईम सेल, आरक्षी वीर बहादुर मौर्य साईबर क्राईम सेल को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा दिया गया प्रशंषा चिन्ह प्रदान किया गया इसके साथ ही आरक्षी चालक धर्मेन्द्र सिंह सीओ चुनार को पुलिस मुख्यालय का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह तथा आरक्षी राजेश कुमार सिंह सम्बद्ध पुलिस मुख्यालय व आरक्षी चालक बृजनाथ राम परिवहन शाखा मीरजापुर को पुलिस मुख्यालय का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया।
यूपी डायल 100 मुख्यालय द्वारा प्रेषित प्रशस्ति पत्र जनपद की पीआरवी 1078 के पुलिसकर्मियों को प्रदान किये गये।
अहरौरा के लखनिया दरी में फ्रांसीसी नागरिकों के साथ हुयी छेड़खानी की घटना में अपनी हिम्मत व बहादुरी से अपराधियों के छक्के छुड़ाने वाली वाराणसी निवासी दत्ता बहनों कुमारी रिया दत्ता, कुमारी तान्या दत्ता, कुमारी मिली दत्ता को भी उनकी बहादुरी के लिये सम्मानित किया गया तथा घटना में त्वरित कार्यवाही करने उ0नि0 विमलेश सिंह थाना अहरौरा व पीआरवी के हे0कां0 नन्द लाल, कां0 संतोष कुमार, आरक्षी चालक महेन्द्र कुमार को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। साथ ही म0कां0 शशिबाला यादव परिवार परामर्श केन्द्र, आरक्षी नागेन्द्र पाल ए0टी0एस0, आरक्षी संतोष यादव ए0टी0एस0, आरक्षी विवेक कुमार ए0टी0एस0 को भी अपने लगन व कर्तव्यपरायणता के लिये सम्मानित किया गया।
इसके अलावा अपने कार्य को पूरे मनोयोग व लगन से पूर्ण करने व आमजन की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले नागरिकों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। जिसमें आशुतोष अग्रवाल सदस्य रोटरी क्लब, कंचन वर्मा प्रधानाध्यापक डेफोडिल पब्लिक स्कूल, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, आबिद अली समाजसेवी, डा0 कृष्णा सिंह समाजसेवी, धीरज त्रिपाठी, रमेश सिंह, विनय कुमार सिंह उर्फ बबलू को भी सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड पर विभिन्न स्कूलों व संस्थाओँ द्वारा कई रंगारंग व मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिसमें डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा वन्देमातरम् गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद जे0सी0 बाल मंदिर के बच्चों ने जय जय कारा गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरीं। तत्पश्चात संस्कार पब्लिक स्कूल द्वारा प्रस्तुत योगा डांस का लोगों ने जमकर लुत्फ लिया। सेन्ट मैरी स्कूल के बच्चों द्वारा सरफरोसी की तमन्ना, मीरजापुर पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा जय हो, स्वामी गोविन्दाश्रम बा0इं0का0 के बच्चों द्वारा असमिया डांस प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात सेन्ट जोसेफ स्कूल के बच्चों ने कूंग फू, योगा का प्रदर्शन किया। श्रीमती देवकी देवी सेवा समिति द्वारा स्वच्छ भारत विषय पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पब्लिक स्कूल के बच्चों नें हम लोगों को समझ सको गीत पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। घनश्याम दास बिनानी कालेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक चालान प्रस्तुत किया जिस पर उपस्थित जनमानस द्वारा जमकर तालियाँ बजायीं गयीं। इसके बाद योगाचार्य श्री निर्भय मिश्रा द्वारा हठयोग का प्रदर्शन किया गया जिसे देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलिया दबा लीं। मु0इरफान कुरैशी ने दिलकश गजल प्रस्तुत किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एक तेरा नाम है साचा गीत पर नयनाभिराम नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद थाना लालगंज के आरक्षी कुलदीप ने नारी सशक्तिकरण पर शानदार गीत प्रस्तुत किया। क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री रमाकान्त यादव ने नारी सशक्तिकरण पर गजल प्रस्तुत किया।
उक्त अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउन्ड में अपर पुलिस महानिदेशक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, जिलाधिकारी मीरजापुर, जनपद न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी चुनार, क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी आपरेशन, प्रतिसार निरीक्षक, यातायात प्रभारी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, पुलिस पेन्शनर्स के साथ ही काफी संख्या में स्थानीय नागरिक, स्कूली बच्चे मौजूद रहे।