पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री 7 जुलाई को मिर्जापुर आएंगी

पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री 7 जुलाई को मिर्जापुर आएंगी, समीक्षा बैठक व गोवंश आश्रय स्थल का करेंगी निरीक्षण

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश सरकार की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान का 7 जुलाई को मिर्जापुर दौरा प्रस्तावित है। जारी संशोधित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री जनपद में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के साथ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी तथा अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण भी करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री पूर्वाह्न 11:15 बजे लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह, मिर्जापुर पहुंचेंगी, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के मंडलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगी।

दोपहर 1:30 बजे मिर्जापुर से प्रस्थान करने के बाद राज्यमंत्री दोपहर 2 बजे लालगंज स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल, टाड़ाकला पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण के उपरांत वह दोपहर 2:30 बजे वाराणसी के लिए रवाना होंगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें