पुलिस अधीक्षक ने किया थाना कोतवाली देहात का आकस्मिक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना कोतवाली देहात का आकस्मिक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
मीरजापुर।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा सोमवार को थाना कोतवाली देहात का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय परिसर, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र तथा जनशिकायत डेस्क का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस दौरान कार्यालयी अभिलेखों के रख-रखाव और विभिन्न रजिस्टरों में की गई प्रविष्टियों की जांच कर उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार करने, उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनने और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही थाना परिसर में निरुद्ध मुकदमाती वाहनों के समुचित रख-रखाव, बैरक एवं भोजनालय की स्थिति का जायजा लेते हुए साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और कस्बों में पैदल गश्त कर सतर्क निगरानी रखने, रात्रि गश्त नियमित रूप से करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी पुलिस अधिकारियों को दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के लिए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की बात कही

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें