
मिर्जापुर,घर में जबरदस्ती विपक्षी द्वारा पुलिस के सहयोग से शौचालय निर्माण कराने का आरोप राजपत्ती देवी पत्नि महावीर प्रसाद निवासी परमपुर थाना कोतवाली शहर ने मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में लगाया है।
राजपत्ती देवी ने लिखे पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि घर में चल रहे विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है ऐसे में पुलिस चौकी अस्पताल के सहयोग से विपक्षियों के द्वारा नए शौचालय का निर्माण का प्रयास कराया जा रहा है जिसके चलते सामान्य स्थिति को तनाव में बदलने का काम किया जा रहा है ।
पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को लिखे पत्र में राजपत्ती देवी ने कहा कि पुलिस उनके बीमार बेटे को जबरदस्ती चौकी पर बैठकर विपक्षी को निर्माण करने का मौका दे रही है उन्होंने मांग किया कि विपक्षी को नए विवादित जगह पर निर्माण करने से रोका जाए और बेवजह उनके बेटे बहु को परेशान न किया जाए।















