पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र नाथ सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र नाथ सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मीरजापुर। पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र नाथ सिंह का 18 फरवरी 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ता समुदाय एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार उन्होंने अपनी लौकिक यात्रा पूर्ण करते हुए अंतिम सांस ली। उनके पुत्र ने बताया कि पिता के निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। अब उनकी स्मृतियां ही परिवार के जीवन का आधार हैं।

नरेंद्र नाथ सिंह अपने सरल स्वभाव, स्पष्टवादिता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक जिला शासकीय अधिवक्ता के रूप में दायित्व निभाते हुए विधि क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण मामलों में उन्होंने प्रभावी पैरवी की।

निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का उनके आवास पर तांता लगा रहा। लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। परिवार में गमगीन माहौल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें