प्राथमिकता पर बनाए गौड़ जाति के लोगो का प्रमाण पत्र -मंत्री संजीव कुमार गौड़

233

साक्ष्यों की जांच कर प्राथमिकता पर बनाए गौड़ जाति के लोगो का प्रमाण पत्र

अष्टभुजा डाक बंगले में बैठ कर राज्यमंत्री समाज कल्याण ने अधिकारियों को दिया निर्देश

मां विन्ध्यवासिनी देवी का किया दर्शन पूजन

मीरजापुर 04 अप्रैल 2025- प्रदेश के राज्यमंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जन जाति कल्याण विभाग संजीव कुमार गौड़ ने आज विन्ध्याचल पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात अष्टभुजा निरीक्षण गृह में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 सत्य प्रकाश सिंह एवं तहसील मड़िहान, चुनार व लालगंज के उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारो तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी के साथ बैठक कर विभागीय कार्य प्रगति/विकास कार्यो की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी ने कहा कि गौड़ जाति के लोगो को प्रमाण पत्र बनाए जाने में शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि तहसील मड़िहान,

राजगढ़ व चुनार क्षेत्र में लोगो के सामने समस्याएं आ रही है जिससे वे योजनाओ के लाभ से वंचित रह जा रहे है। मंत्री ने कहा कि गौड़ जाति के लोगो के द्वारा दिए गए साक्ष्यों का सत्यापन कराते हुए प्राथमिकता के आधार पर प्रमाण पत्र निर्गत


कराया जाए ताकि इन लोगो को अनावश्यक इधर उधर भटकना न पड़े। तत्पश्चात राज्यमंत्री ने निर्माणाधीन राज्य विन्ध्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लेेते हुए सोनभद्र के लिए प्रस्थान कर गए।