VIRENDRA GUPTA 9453821310-
आज दिनांक 25 जनवरी 2021 को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शिवराज शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय मिशन कंपाउंड मिर्जापुर में बैठक संपन्न हुआ जिसमें एनएसयूआई के जिला कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया गया| इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव व जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीष दुबे ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस का कंधा है और छात्र कांग्रेस की रीढ़ हैं| यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी छात्र हित में अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे और छात्र हित में संघर्ष कर प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे| जिला अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार जताया और कहा कि हम सब एनएसयूआई के लोग मिलकर छात्रों ने जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे| कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रद्युम्न तिवारी ने किया| इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवादल के प्रदेश महासचिव कमलेश दुबे, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जितेंद्र चौबे, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीश मिश्रा ,जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेश रवि दुबे, जिला प्रवक्ता सेवादल मानस मोहिले, यूथ कांग्रेस के नेता अवनीश दुबे, हर्षित मिश्रा, अंकित दीक्षित, सत्यम द्विवेदी आशीष दुबे ,निहाल दुबे अजय मिश्रा ,विकास ओझा, तन्मय तिवारी, आदिल खान आदर्श शुक्ला हर्ष त्रिपाठी , शुभम पांडे, अनुराग दुबे ,सत्य प्रकाश यादव के साथ समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे|
होम समाचार