आज दिनांक 8 मई 2019 को जनपद मिर्जापुर की  मुख्य विकास अधिकारी  प्रियंका निरंजन (आईएएस) का जनपद में शानदार, अविस्मरणीय 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ। जिसके लिए विभागीय कर्मचारियों व जनपदवासियों ने मुख्य विकास अधिकारी  प्रियंका निरंजन को  बधाई एवं शुभकामनाएं देने उनसे मिलने कार्यालय पहुंचे |कार्यालय पहुंच कर पुष्पगुच्छा के साथ मेवा भेट कर  मुख्य विकास अधिकारी का आशीर्वाद प्राप्त किया |
          शुभचिंतको ने कहा की   प्रियंका निरंजन के मार्गदर्शन में जनपद प्रत्येक कार्य क्षेत्र मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, विद्यालय कायाकल्प आदि के अंतर्गत प्रदेश एवं देश में अग्रणी की सूची में निरंतर रहा तथा ग्राम पंचायत अधिकारी/ ग्राम विकास अधिकारी /सहायक विकास अधिकारी पंचायत संगठन के प्रति सकारात्मक बिचार रखते हुए सभी पावनाओं को दिलाने का प्रयास किया  जिसके लिए संगठन मुख्य विकास अधिकारी का आभारी है एवं तहे दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं देता है।
          इस सुनहरे मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष  विजय कुमार मौर्य , ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष अक्षैवर नाथ यादव , कृष्ण कुमार सिंहजी, प्रिया सिंह, कृष्ण उपाध्याय  मनोज यादव  और रायपुर पोख्ता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि  राम सागर शुक्ला (बंसी जी) उपस्थित रहे।
होम  समाचार
			












