प्रेक्षकगणों को आम जन मानस दे सकते हैं अपने शिकायत व सुझाव

14

विन्ध्याचल मण्डल 25 अक्टूबर 2024- 397-मझवां विधानसभा उप निर्वाचन 2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक महोदय का जनपद आगमन हो गया हैं। प्रेक्षक अष्टभुजा गेष्ट हाउस मीरजापुर में जन सामान्य हेतु उपस्थित रहेंगे। श्रवण कुमार जाटवथ सामान्य प्रेक्षक 05442-297620 मोबाइल नम्बर-7755803507 एवं राम चन्द्र मराण्डी व्यय प्रेक्षक 05442-297820 मोबाइल नम्बर-7521811827 हैं। प्रेक्षकगणों द्वारा अष्टभुजा निरीक्षण गृह विन्ध्याचल मीरजापुर में प्रातः 09 बजे से 10 बजे तक आम जन मानस/ राजनैतिक दलों के पदाधिकारी गण निर्वाचन से सम्बंधित अपने शिकायतों व सुझाव दे सकते हैं।