
*दिव्यांग विद्यार्थी स्मार्ट फोन, टेबलेट व डेजीप्लेयर जैसे उपकरण किसी भी शासकीय निधि जैसे-भारत सरकार/राज्य सरकार / स्थानीय निकाय से पिछले 05 वर्षों में लाभान्वित न किया गया हो तो उपकरणों को प्राप्त करने हेतु करें ऑनलाईन आवेदन*

मीरजापुर 25 जुलाई 2025- जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश सोनकर ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण अनुभाग-2 उत्तर प्रदेश शासन के पत्र दिनांक-22 जुलाई, 2025 के क्रम में एतद्वारा सूचित किया जाता है कि कृत्रिम अंग एवं सहायक सहायक उपकरण योजनान्तर्गत कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु ब्रेल किट प्रदान किया जाएगा। साथ ही स्मार्ट फोन, टेबलेट व डेजीप्लेयर में से कोई एक उपकरण कक्षा-9 से लेकर पी०एच०डी० स्तर तक के विद्यार्थियों को अनुमन्य होगा। दिव्यांग
विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन, टेबलेट व डेजीप्लेयर जैसे उपकरण किसी भी शासकीय निधि जैसे-भारत सरकार/राज्य सरकार / स्थानीय निकाय से पिछले 05 वर्षों में लाभान्वित न किया गया हो। दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा https://divyangjanup.upsdc.gov.in पर उक्त उपकरणों को प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आवेदन करने हेतु क्या आवश्यक अभिलेख- होते हैं जैसे- 1.मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए।
2-आधार कार्ड
3-यू०डी०आई०डी० कार्ड।
4-दिव्यांगता प्रदर्शित पासपोर्ट साइज फोटो।
5-आय प्रमाण पत्र (तहसील स्तर से निर्गत अथवा ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत होना चाहिए ग्रामीण क्षेत्र-46080 वार्षिक एवं शहरी क्षेत्र-56,460 वार्षिक तक)।
6-मोबाईल नम्बर। अनिवार्य है।















