बजाज स्कूल के छात्रों को ‘इंस्पायर-मानक’ अवार्ड, विज्ञान मॉडल के लिए मिला सम्मान

बजाज स्कूल के छात्रों को ‘इंस्पायर-मानक’ अवार्ड, विज्ञान मॉडल के लिए मिला सम्मान

मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल के दो छात्रों ने विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 8 की छात्रा सान्वी केशरी और कक्षा 10 के छात्र शौर्य सिंह को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रतिष्ठित ‘इंस्पायर-मानक’ अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।

दोनों छात्रों को अपने नवाचारी विज्ञान मॉडल के विकास के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के साथ ही दोनों छात्र आगामी जिला स्तरीय प्रदर्शनी (डीएलईपीसी) 2025-26 में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर दोनों छात्रों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही कहा कि छात्रों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें