
मिर्ज़ापुर। विन्ध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थियों ने ‘हमिंग बर्ड एजुकेशन लिमिटेड’ द्वारा आयोजित ‘क्वालिटेटिव एंड क्वांटिटेटिव
एप्टीट्यूड एंड रीजनिंग ओलंपियाड’ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 23 पदक हासिल किए, जिनमें 8 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी है।
छात्रों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और स्कूल के शैक्षणिक स्तर का प्रमाण है।















