
आज सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से खसरा-रुबेला (MR) टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया l इस अभियान के तहत 5 से 10 वर्ष तक के छात्रों को विशेषज्ञों की देखरेख में टीके लगाए गए।
विद्यालय प्रशासन ने इस स्वास्थ्य पहल को सफल बनाने के लिए अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। प्रबंधन का कहना है कि बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और ऐसे अभियानों से एक सुरक्षित स्कूल समुदाय का निर्माण होता है।















