बाणसागर खंड-5 में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

बाणसागर खंड-5 में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

मिर्जापुर। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बाणसागर खंड-5 में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद टीम ने जेई को तत्काल हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि जेई द्वारा किसी कार्य के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी जेई ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे पकड़ लिया।

इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और विभागीय कर्मचारियों में भी खलबली देखी जा रही है। फिलहाल एंटी करप्शन टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपी मुसाफिर के खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें