बिजली बिलिंग प्रणाली 16 घंटे रहेगी ठप, ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

बिजली बिलिंग प्रणाली 16 घंटे रहेगी ठप, ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

मीरजापुर, 03 अप्रैल 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। यूपीपीसीएल एवं सहयोगी वितरण कंपनियों (पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और केस्को) की आरओएमएस बिलिंग प्रणाली में मेंटेनेंस एवं कॉन्फिगरेशन कार्य के चलते 03 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे से 04 अप्रैल 2026 की दोपहर 2 बजे तक कुल 16 घंटे के लिए सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

इस अवधि के दौरान बिलिंग प्रणाली, ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल और यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप पर उपलब्ध सभी ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसमें बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन और भार वृद्धि जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं होंगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और आवश्यक कार्य पूर्ण होने के बाद सेवाएं पुनः सुचारू रूप से शुरू करने का आश्वासन दिया है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान केवल बिलिंग एवं ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहेंगी, जबकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था निर्बाध रूप से चालू रहेगी।

अंत में विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि “राष्ट्र हित में बिजली बचाएं।”

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें