समाचारबेनी माधव दास के द्वारा बनवाया गया पक्का घाट पर जिला प्रशासन...

बेनी माधव दास के द्वारा बनवाया गया पक्का घाट पर जिला प्रशासन की नजर डेढ़ सौ वर्ष से ज्यादा वक्त के बाद मेहरबान

जिलाधिकारी के नजर पड़ने पर पक्का घाट के बहुरे दिन

दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है मीरजापुर का पक्का घाट

कल गंगा दशहरा के अवसर पर पक्का घाट पर गंगा आरती के बाद सजेगी गंगा गीतो की महफिल

जिलाधिकारी ने गंगा दशहरा के अवसर पर नगरवासियों से पक्का पहुंचने की अपील

मीरजापुर 29 मई 2023- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के द्वारा विगत दिनो विन्ध्याचल से कचहरी घाट तक गंगा में मोटरवोट/नाव के द्वारा भ्रमण कर गंगा घाटो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नारघाट, पक्का घाट, बरियाघाट सहित अन्य प्रमुख घाटो पर उतरकर वहां की व्यवस्थाओं और साफ सफाई का निरीक्षण किया गया। पक्का घाट पर पहुंचने पर


जिलाधिकारी पक्का घाट बारादरी के कलाकृतियो व नक्काशी व उसकी भव्य सुन्दरता को देखकर हतप्रभ रह गयी। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को नगर के प्रमुख घाटो के साफ सफाई व सौन्दर्यीकरण के लिये निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि यह घाट जनपद की सांस्कृतिक धरोहर है इसे संरक्षित करना हम सभी का कर्तव्य हैं।


उसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा गंगा घाट की साफ सफाई अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल व उपजिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह की देखरेख में प्रारम्भ करायी गयी। कल दिनांक 30 मई 2023 को गंगा दशहरा के पावन पर्व गंगा आरती सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी जिलाधिकारी द्वारा कराने का निर्णय लिया गया हैं। उक्त कार्यक्रम

की तैयारी जोर शोर से प्रारम्भ कर दी गयी। जो अब फानल स्टेज पर पहुंच चुका हैं। तैयारियों का निरीक्षण जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा आज पुनः किया गया जहां पक्का घाट के पत्थरों पर उकेरी गयी कलाकृतियो को लोक निर्माण विभाग के द्वारा मजदूरो व कारीगरो को लगाकर स्टोन पालिस/सामाग्री से साफ सफाई करायी गयी। तत्पश्चात गंगा दशहरा के दृष्टिगत पूरे पक्का घाट को झालरो व रंगीन विद्युत प्रकाश एवं माला फूल से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।


गंगा दशहरा 30 मई 2023 को जिलाधिकारी मार्ग निर्देशन सांय 07 बजे से 07ः30 बजे तक भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया हैं। तत्पश्चात मनीष शर्मा के द्वारा गंगा व शिव जी पर आधारित कथक नृत्य सम्पन्न किया जायेगा। तत्पश्चात जनपद की लोकप्रिय लोकगायिका उषा गुप्ता के द्वारा 08 बजे

08ः30 बजे तक गंगा गीत व शिव भजन तत्क्रम में लोकगायक अमित दूबे के द्वारा भी 08ः30 बजे 09 बजे तक भजन एवं वाराणसी के अमित श्रीवास्तव के द्वारा गंगा अवतरण पर आधारित नृत्य नाटिका का आयोजन कराया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त सांय 06 बजे से गंगा दशहरा में आने वाले बच्चो व

नागरिको के लिये उचित दर पर आइक्रीम, चाट, कुल्फी, फूड्स आदि दुकाने भी लगायी जायेगी। अपर जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह, क्षेत्राधिकारी परमानन्द कुशवाहा, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अंगद गुप्ता, सहायक पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं