आस्थाभगवान की कथा सुनने पहुंचे पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी

भगवान की कथा सुनने पहुंचे पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी

9453821310-राधा कृष्ण मंदिर जगदीशपुर में 5 दिवसीय रामकथा के आज पाँचवे दिन रामकथा कमेटी के संयोजक पँडित साधू तिवारी प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष अशोक तिवारी संरक्षक जगनिवास मिश्रा ने सभी सन्तो आचार्यो का माल्यार्पण किये और समापन के अवसर पर मानस मर्मज्ञआचार्य रत्नाकर चौबे महराज ने राम भरत की तुलना में भरत को श्रेष्ठ स्थान प्रदान किया। परमारथ स्वार्थ सुख सारे।भरत न सपनेहु मनहुँ निहारे।दुहु दिशी समुझ कहत सब लोगु । सब विधि भरत सराहन जोगु। उन्होंने कहा मोरे मन प्रभु अस विस्वासा।राम से अधिक राम कर दासा। मानस मर्मज्ञ धनंजय द्विवेदी ने बताया नारद मोह प्रसंग की बहुत सुंदर कथा सुनाई जिस नारद को कामदेव नही हरा सका उसी नारद ने केवल अपनी प्रसंसा सुनकर अपने रास्ते से भटककर हँसी प्राप्त हुये इसलिये सिद्ध होता है प्रसंसा सब को नही पचती मानस राकेश पँडित सुधाकर मिश्र सबरी प्रषंग में भगवान राम द्वारा शबरी को नवधाभक्ति का उपदेश देना दर्शाया व बड़ी भाव मयी कथा सुनाई नवधाभक्ति का सार यही बताया सन्तो का साथ होगा तो भगवान की कथा सुनने को मिले काफी भक्तो की भीड़ रही जिले व छेत्र के समानित लोगो मे मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ,ओमप्रकाश दुबे प्रधान ,मालती त्रिपाठी ,राजमणी त्रिपाठी,माताप्रसाद त्रिपाठी, विजेंद्र बहादुर यादव ,शिवनरायन यादव,विश्वास सिंह,बुद्धु यादव,रमाशंकर दुबे,विशुन नरायन यादव,व काफी ग्राम वासी मौजूद रहे सभी भक्तों को आजका प्रसाद वितरण समाजसेवी श्रीकांत त्रिपाठी के तरफ से बांटा गया |

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं