समाचारभव्यता के साथ आशीष पटेल कैबिनेट मंत्री का बीजेपी नेता जगदीश सिंह...

भव्यता के साथ आशीष पटेल कैबिनेट मंत्री का बीजेपी नेता जगदीश सिंह पटेल ने किया स्वागत



कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मीरजापुर प्रथम आगमन पर अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल का भव्य स्वागत हुआ, चिलचिलाती धूप में 40 से ज्यादा स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

आशीष पटेल ने मां विंध्वासिनी के दरबार में पहुंच कर मां का आशीर्वाद लिया एवं लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया
मीरजापुर, 12 अप्रैल
अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल के उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मीरजापुर विंध्य क्षेत्र में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने चिलचिलाती धूप में 40 से ज्यादा स्थानों पर अपने नेता का भव्य स्वागत किया। आशीष पटेल के सबसे पहले वाराणसी से मीरजापुर जनपद के चुनार क्षेत्र में प्रवेश करने पर बरईपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां पर प्रधान मोहतरमा फातिमा बेगम के साथ अल्पसंख्यक समाज के सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। अपना दल एस व भाजपा के पदाधिकारी जिसमें जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल ब्लाक प्रमुख गजेंद्र सिंह पटेल तथा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। आपातकाल के दौरान सबसे कम उम्र के जेल भेजे जाने वाले सरदार सतनाम सिंह जी ने भी माल्यार्पण कर मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रामलोटन बिंद, राष्ट्रीय पदाधिकारी मेघनाथ पटेल, रमाकांत पटेल, रमाशंकर पटेल, जहाहर सिंह पटेल, राजगढ़ ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश पदाधिकारी डॉ.एसपी पटेल, लाल बहादुर सिंह, अली जमीर खान, जमील खान, अकिलुद्दीन खान, शमीम अहमद देवलासी, हनीफ खान, अच्छन भाई, मुशीर खान, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि अमूल्य सिंह पटेल, भगवान दास प्रजापति, अजय खरवार, ज़ोन अध्यक्ष वरुण पटेल, अशोक पटेल, धनंजय सिंह, हेमंत बिंद आदि मौजूद थे।
जनपद आगमन पर आशीष पटेल ने सबसे पहले नारायणपुर तिराहा स्थित लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। यहां पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, जिला महासचिव हरिशंकर सिंह पटेल सहित भाजपा व अपना दल एस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। यहां पर परसबंधा में धीरेंद्र भाई पटेल के नेतृत्व में स्वागत हुआ।
लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात श्री आशीष पटेल चुनार विधानसभा क्षेत्र स्थित शिव शंकरी धाम पहुंचे। धाम के उत्सव सभागार में भाजपा के जिला संगठन के पदाधिकारियों, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा व स्थानीय प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात आशीष पटेल कैलहट बाजार, जमुई, अहरौरा रोड तिराहा, चुनार स्टेशन, दुर्गा जी मोड़ तिराहा, पडरी बाजार, मोहनपुर भवरख, अटल बिहारी बाजपेयी चौक पहुंचे और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का विधानसभा छानबे में महड़ौरा, भटेवरा, गैपुरा बाजार, भदेवरा नाथ मंदिर, नरोइया, जिगना बाजार, बिहसड़ा बाजार, लालगंज बाजार, बस्तरा मोड़, लहंगपुर, राजापुर में स्वागत किया गया। इस मौके पर उनके साथ छानबे से अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश कोल भी थे।
भरूहना चौराहा पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण:
छानबे विधानसभा होते हुए आशीष पटेल नगर पालिका क्षेत्र स्थित भरूहना चौराहा पहुंचे और यहां पर भारत रत्न सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात मंगलवार शाम को नगर स्थित घनश्याम वाटिका में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने अपने सभी कार्यकर्ताओं एवं जनपदवासियों का धन्यवाद किया।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं