भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

26

मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह का जन्मदिन बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्याम उत्सव वाटिका, नारघाट में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जिलाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दीं। सभी ने ईश्वर से उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जनसेवा में निरंतर अग्रसर रहने की प्रार्थना की।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, विभुम गुप्ता, गौरव ओमर, नितिन विश्वकर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मिठाइयां बांटी गईं और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन की एकजुटता और सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।